Wednesday, June 27, 2012

कोन है सुरजीत सिंह ?

सरबजीत सिंह की जगह भारत आ रहे हैं सुरजीत सिंह
हालांकि पहले खबर आई थी सरबजीत सिंह की रिहाई की. लेकिन पाक सरकार ने बाद में सुरजीत की रिहाई का एलान किया. सुरजीत सिंह भी भारत के वो सपुत हैं जिन्हें पाक जेल में वर्षों यातना सहनी पड़ी. सुरजीत सिंहपाक जेल में बंद एक और भारतीय सुरजीत सिंह की पत्नी हैं हरबंस कौर. पंजाब के फिरोजपुर के एक गांव में सुरजीत के घरवाले तीस साल से टकटकी लगाए बैठे हैं. पत्नी हरवंस कौर की आंखें तो इंतजार में मानो पथरा गईं.
हरबंस कौर का वर्षों का इंतजार अब खत्म ही होने वाला है. क्योंकि अब सरबजीत सिंह नहीं सुरजीत सिंह की रिहाई का पाक सरकार ने एलान किया है.
सरबजीत पर पाकिस्तान के यू टर्न के बाद यही सवाल उठ रहे हैं. पाक राष्ट्रपति के प्रवक्ता फरहतुल्ला बाबर ने साफ कहा है कि लाहौर की कोट लखपत जेल में बंद सरबजीत सिंह की न तो रिहाई होनी है और न ही उनकी सजा कम की गई है. जिस शख्स की रिहाई होनी है, उनका नाम सुरजीत सिंह है.
पाकिस्तानी राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने साफ किया कि सुरजीत सिंह ने उम्रकैद की सजा पूरी कर ली है और उन्हें रिहा किया जाएगा.
सुरजीत सिंह को 1982 में भारत पाकिस्तान सीमा के करीब जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. उस वक्त पाकिस्तान की सत्ता पर जनरल जिया उल हक काबिज थे. सुरजीत पर मुकदमा चला और उन्हें मौत की सजा सुनाई गई.
1989 में सुरजीत सिंह को उस वक्त की पाकिस्तानी प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की सलाह पर राष्ट्रपति गुलाम इशाक खान ने माफी दी थी. सितंबर 2004 में जेल में 25 साल बिता लेने के बाद भी सुरजीत सिंह को रिहा नहीं किया गया था.
मुकद्दर का खेल देखिए सुरजीत सिंह भी लाहौर के उसी कोट लखपत जेल में बंद था जहां बेकसूर सरबजीत सिंह बम धमाके के आरोप में फांसी की सजा पाने के बाद बंद है और दोनों ही पंजाब के बाशिंदे हैं.
सरबजीत की तरह सुरजीत ने भी बड़ी कुर्बानी दी है. अपनी जिंदगी के कीमती 30 साल पाक जेल में यातनाओं के बीच बिताया है. लिहाजा सुरजीत की रिहाई की अहमियत भी कम नहीं.
साभार -आज तक 

Friday, May 25, 2012

ऊफ ये गर्मी, पारा पहुंचा 44 डिग्री पर


काला धन वापस आने पर कम हो सकती है आधी महंगाई  : रामदेव 


लोगों का अभिवादन स्वीकार करते योगगुरू रामदेव।
हिसार। विदेशों में काले धन के मुद्दे पर इस बार सरकार के साथ आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। यह बात योगगुरू बाबा रामदेव ने टाऊन पार्क में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होने कहा कि देश में कुछ लोग इस काले पर कुंडली लगाकर बैठे हैं। अगर यह काला धन देश में वापिस आ जाए तो देश में फैली मंहगाई 50 प्रतिशत तक कम हो जाएगी। इसी के साथ-साथ जनता व देश का सामूहिक रूप से विकास होगा तथा देश में खुशहाली आएगी। योगगुरू ने देश की राजनीति पर चुटकी लेते हुए  कहा कि देश में 543 सांसद है जो सरकार चला रहे हैं, इनमें से 300 सांसद यदि ठीक हों तो देश में सुधार हो सकता है। अपने संबोधन में उन्होने प्रधानमंत्री पर सीधे व्यंग्य बाण छोड़े। उन्होने कहा कि यदि देश का प्रधानमंत्री असरदार हो तो देश की बिगड़ती हालत ठीक हो सकती है। योग गुरू ने सीधे तौर पर सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 2013 सरकार की तेहरवीं हो जाएगी। इसके बाद देश की संसद ने 500 अच्छे सांसद भेजेंगे। उन्होने उपस्थित लोगों को 3 जून को दिल्ली में प्रस्तावित अपने आंदोलन में शामिल होने का न्यौता देते हुए कहा कि जो लोग दिल्ली नहीं पहुंच सकते वे स्थानीय स्तर पर आंदोलन में शामिल हो सकते हैं। इससे पहले योगगुरू ने पार्क में उपस्थित सैंकड़ो महिला एंव पुरूषों को योग का महत्व बताया। उन्होने कहा कि योग द्वारा गंभीर बीमारियों पर भी काबू पाया जा सकता है। उन्होने बताया कि योग की शुरूआत हमारे देश में सबसे पहले हुई थी। वर्तमान समय में योग के बारे में विश्व की 90 प्रतिशत जनता जानती है, जबकि देश के स्टार व सुपरस्टारों को पूरे विश्व में नहीं जाना जाता। अपने संबोधन के बाद योग गुरू रामदेव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए आयकर विभाग के नोटिस पर किए गए एक सवाल के जवाब में कहा कि सरकार ऐसे 50 नोटिस और भी उनके पास भिजवा सकती है।
;